रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने गुरुवार को पांच भारतीय मछुआरों को कथित रूप से उनके क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुदुकोट्टई जिले में जगदपट्टिनम इलाके के इन मछुआरों को श्रीलंका के तटीय क्षेत्र नेदंतीवू में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। इससे पहले रामनाथपुरम जिले के आठ मछुआरों को भी कथित रूप से श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार करके उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया है।