29 Mar 2024, 18:13:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया को 341 की जगह 336 का मिलने वाला था लक्ष्य, लेकिन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 10:59AM | Updated Date: Jan 18 2020 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य कम हो सकता था। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 340 रन बनाये थे जिसके अनुसार ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर में 341 रन का लक्ष्य मिलना चाहिए था। लेकिन जडेजा की इस गलती से ऐसा नहीं हो पता और ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवर में 336 रन का लक्ष्य मिल जाता। आखिर लक्ष्य में यह छेड़छाड़ क्यों, क्यों भारत के कुल 340 रन से 5 रन काट लिए जाते। 

भारत के कुल रन से 5 रन इसलिए काट लिए जाते क्योंकि जब लोकेश राहुल और जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे, तब जडेजा विकेट के डैंजर-जोन में दौड़ रहे थे। अंपायर ने पहले इसके लिए जडेजा को वार्निंग दिया था। लेकिन जडेजा फिर यही गलती कर बैठे और अंपायर ने कुल रन से 5 रन काटने का संकेत दे दिया। जिसके बाद यह लग रहा था कि अब भारत के कुल रन से 5 रन काट लिए जायेंगे। लेकिन फिर इनिंग ब्रेक में इसके ऊपर निर्णय लिया गया और भारत 5 रन के नुकसान से बच गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »