27 Jul 2024, 14:07:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैं मिताली राज से शादी कर रहा हूं...' शिखर धवन ने अपने यूट्यूब चैनल पर किया बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2024 5:26PM | Updated Date: May 25 2024 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे शिखर धवन अक्सर खबरों में बने रहते हैं। शिखर का नया शो 'धवन करेंगे' शुरू किया है, जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें वह बड़े-बड़े दिग्गजों को बुलाकर बातचीत करते हैं। इसी बीच उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया, जिसने सभी को चौका कर रख दिया है। धवन ने कहा कि 'मैं मिताली राज से शादी करने वाला हूं'। आइए बताते हैं आपको इसके बाद मिताली का रिएक्शन क्या रहा...

पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया के हवाले से खबर सामने आ रही थी कि शिखर धवन पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज से शादी करने वाले हैं। अब शिखर ने जियो सिनेमा के शो 'धवन करेंगे' पर मिताली राज के साथ क्रिकेट के मुद्दों पर चर्चा की। इस इंटरव्यू के दौरान धवन ने मिताली राज के साथ शादी की अफवाहों पर भी बात की। धवन ने कहा, 'मैंने सुना कि मिताली राज से मेरी शादी होने वाली है।' इस बात पर दोनों हंसने लगते हैं। मिताली, धवन के इस शो में गेस्ट बनकर आई थीं। 

आपको बता दें, मिताली राज (Mithali Raj) दुनिया की सबसे सफल बल्लेबाज रही हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने कई अहम मुकाबले जीते। मिताली राज महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जायंट्स की मेंटर हैं। वहीं, धवन हाल ही में IPL 2024 में PBKS (पंजाब किंग्स) के लिए खेले थे।

शिखर धवन और उनकी पत्नी आएशा मुखर्जी का तलाक हो चुका है। दोनों ने 2012 में शादी रचाई थी और 9 साल बाद उनका तलाक हो गया। इस कपल का एक बेटा था, जिसका नाम जोरावर है। हालांकि, वह अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है। धवन कई बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेटे को याद करते दिखते हैं। उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटीज देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने बेटे से मिलने के लिए काफी तरसते हैं। बताते चलें, धवन इंजरी के चलते आईपीएल 2024 में सिर्फ 5 मैच ही खेल पाए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »