29 Mar 2024, 04:41:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया से 4 खिलाड़ी बाहर, अश्विन को भी जगह नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2023 2:46PM | Updated Date: Jun 7 2023 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओवल में सिक्के की उछाल के साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का बिगुल भी बज गया। टॉस भारत की झोली में गिरा, जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।टॉस के बाद दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया। भारतीय प्लेइंग इलेवन से बाहर होने वाले अश्विन एक बड़ा नाम रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपने उसी पेस अटैक को खिलाया, जिसकी ओर इशारा उसके कप्तान पैट कमिंस ने मैच से पहले ही कर दिया था।

ऑस्ट्रेलिया का ओवल पर ये 39वां टेस्ट है। इससे पहले खेले 38 टेस्ट मैच में उसने यहां सिर्फ 2 मैच जीते हैं। वहीं भारतीय टीम का इस मैदान पर ये 15वां टेस्ट है। इससे पहले खेले 14 टेस्ट में उसने यहां 5 टेस्ट में जीत दर्ज की है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

डेविड वॉर्नर, उस्मना ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लॉयन

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »