18 Apr 2024, 13:11:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यूपी के विक्रांत और आयुषी बने राष्ट्रीय चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:59AM | Updated Date: Dec 15 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। उत्तर प्रदेश के विक्रांत गुप्ता और आयुषि गुप्ता ने मध्य प्रदेश शूंटिग अकादमी में चल रही 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता (राइफल/पिस्टल) में शनिवार को 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा का राष्ट्रीय खिताब जीत लिया। विक्रांत और आयुषि ने स्वर्ण पदक मुकाबले में हरियाणा के पंकज कुमार और हर्षिता दहिया को 16-8 से हराया। इस स्पर्धा का जूनियर खिताब महाराष्ट्र के रुद्रांक्ष पाटिल और जान्हवी खानविलकर ने जीता। उन्होंने फाइनल में पश्चिम बंगाल के सृंजॉय दत्ता और मेहुली घोष को 17-13 से हराया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »