26 Apr 2024, 15:28:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

होमगार्ड जवान अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 5:13PM | Updated Date: Dec 9 2018 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के साबरमती क्षेत्र में छह होमगार्ड जवानों को अवैध शराब के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सरसपुर के चेतनभाई वाघडिया (32) सहित छह होमगार्ड जवान राजस्थान के जोधपुर विधानसभा चुनाव की ड्यूटी करके सरकारी लग्जरी बस से अहमदाबाद लौट रहे थे। खुफिया सूचना के आधार पर यहां तडके बस की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अवैध शराब की बोतलें जब्त कर छह होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त शराब की कीमत 10 हजार 200 रुपए आंकी गई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »