27 Apr 2024, 02:04:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री वाघेला के बेटे ने भाजपा से दिया त्यागपत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 10:21AM | Updated Date: Oct 19 2018 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शंकरसिंह वाघेला के पुत्र महेंद्रसिंह वाघेला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर गुजरात की बायड सीट पर पूर्व में कांग्रेस के विधायक रहे महेंद्रसिंह वाघेला ने अपने पिता के पिछले साल कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद अन्य दर्जनभर विधायकों के साथ पार्टी छोड़ दी थी।
 
उनमें से अधिकांश ने कुछ ही समय बाद भाजपा का दामन थाम लिया था, पर उन्होंने इस साल जुलाई में अचानक भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। इसके बाद सीनियर वाघेला ने इस पर खासी नाराजगी भी जताई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »