26 Apr 2024, 22:24:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चम्बा उत्तरकाशी मार्ग पर बस खाई में गिरी ,10 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 4:22PM | Updated Date: Jul 19 2018 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड में चम्बा उत्तरकाशी मार्ग पर किरगनी के पास गुरुवार सुबह राज्य सड़क परिवहन निगम की बस गहरी खाई में गिर गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार  बस में 25 यात्री सवार थे और किरगनी के पास यह बस  250 मीटर गहरी  खाई में गिर गई। हादसे ही जानकारी मिलते ही कांदेखाल और चम्बा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।  

तथा राहत एवं बचाव काम शुरू कर दिया। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अग्निशमन विभाग की टीमें घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। सीमा सड़क संगठन की टीमें बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं और आठ यात्रियों को खाई से निकाल कर अस्पतालों में भेजा जा रहा है। चम्बा पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर पहुंच चुका है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »