27 Apr 2024, 00:53:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश: शिवपुरी में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 2:18PM | Updated Date: Mar 20 2018 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में कल रात से सुबह तक बीच-बीच में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई जिसके चलते मौसम में ठंडक घुल गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामूली वर्षा से पकी हुई फसलों के लिए नुकसान की संभावना थोड़ी है, लेकिन जो अभी हरी फसलें हैं, उनके लिए लाभप्रद है। रात यहां मौसम में एकदम परिवर्तित हुआ, तेज बिजली चमकने लगी। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी होने लगी, जो रुक-रुक कर सुबह तक जारी रही। अभी भी बादल छाए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »