27 Apr 2024, 01:57:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डीजल से चलने वाले तिपहिया वाहनों को पटना में परमिट नहीं : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 6:53PM | Updated Date: Aug 17 2019 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरकार ने राजधानी पटना में डीजल से चलने वाले तिपहिया वाहनों को नया परमिट नहीं देने का निर्णय लिया है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोदी ने यहां भाजपा की ओर से ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान’ के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक धुआं उत्सर्जित करने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई के साथ ही अब पटना में डीजल से चलने वाले तिपहिया वाहनों को नया परमिट नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि तिपहिया वाहनों को डीजल से सीएनजी में को परिवर्तित कराने वालों को सरकार प्रोत्साहित करेगी। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुरूप 02 अक्तूबर 2019 से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की दिश में प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर सख्ती बरती जायेगी। उन्होंने कहा कि थर्मोकोल से बने सामानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जायेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »