26 Apr 2024, 20:04:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मॉनिटर का चुनाव हारने पर छात्र ने डिप्रेशन में दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 1:05AM | Updated Date: Jul 21 2019 5:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। तेलंगाना में भुवनगिरी जिले के रमन्नापेट में शुक्रवार को 8वीं में पढ़ने वाले एक छात्र का पटरी पर कटा हुआ शव मिला। पुलिस का दावा है कि छात्र चरण एक छात्रा से मॉनिटर का चुनाव हार गया था। लिहाजा, उसने अवसाद में आकर खुदकुशी कर ली। डीसीपी नारायण रेड्डी ने कहा- वह गुरुवार से लापता था। चरण भोंगिर के कृष्णादेवी टैलेंट स्कूल में पढ़ता था। अगर छात्र के माता-पिता स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत करते हैं तो केस दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी। छात्र की मां विजयालक्ष्मी ने बताया- 16 जुलाई को उसके स्कूल में मॉनिटर के चुनाव हुए थे। वह पांच-छह वोट के अंतर से चुनाव हारा, इससे थोड़ा परेशान था। गुरुवार को स्कूल के बाद मैं उससे मिली थी। वह बहुत डल दिख रहा था। जब वह रात 8 बजे तक घर नहीं आया तो हमने उसकी खोज शुरू की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »