26 Apr 2024, 05:59:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

परिवार के तीन लोगों ने किया रेप , मंदबुद्धि किशोरी हुई गर्भवती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 12:48PM | Updated Date: Jul 17 2019 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में एक मंदबुद्धि किशोरी के साथ उसके ही परिवार के तीन युवकों द्वारा यौन शोषण किए जाने से उसके गर्भवती हो जाने मामला सामने आया है। हिंदूमलकोट थाना पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह परिजनों के साथ मजदूरी करने चले जाते थे।
 
उसी दौरान उसकी मंदबुद्धि 16 वर्षीय पुत्री के साथ उसके ही परिवार के युवक राजू, मंगलंसिंह और सुखदेव दुष्कर्म करते थे। जिससे वह गर्भवती हो गई। तब इन युवकों ने उसका गर्भ गिराने की कोशिश की। जिससे गर्भ गिर गया, लेकिन पुत्री के अत्यधिक रक्त स्त्राव होने लगा। किशोरी ने जब मां को बताया तब पुलिस को इत्तिला दी गई।
 
पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों पर धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को पुलिस मेडिकल जांच करवाने के लिए अस्पताल ले गई तो उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों युवक उसके चचेरे भाई हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »