27 Apr 2024, 02:35:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पी एस गोले ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 1:02PM | Updated Date: May 27 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गंगटोक। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा दल के नेता प्रेम सिंह तमांग उर्फ गोले ने सोमवार को सिक्किम के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल गंगा प्रसाद ने गोले को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उनके मंत्री परिषद के सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। आमतौर पर शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित होता है लेकिन गोले ने खुले मैदान में शपथ लेने की इच्छा व्यक्त की ताकि जनता भी इस समारोह को देख सके। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों के बीच राजनेता में बी बी गुरुंग  इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी. बी चौहान, हमरो सिक्किम के अध्यक्ष बाईचुंग भूटिया, सिक्किम नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष डी नमग्याल काजी उपस्थित रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »