26 Apr 2024, 21:30:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रीलंका बम धमाकों में JDS के 2 कार्यकर्ताओं की मौत, पांच लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 3:53PM | Updated Date: Apr 22 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। श्रीलंका में सिलसिलेवार तरीके से हुए 8 बम विस्‍फोटों में पांच भारतीयों में से दो जेडीएस कार्यकर्ताओं के मरने की खबर है। इस बात की पुष्टि विदेश मंत्री ने कर दी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि इन नेताओं के लापता होने की खबर के बाद कोलंबो में भारतीय उच्‍चायोग के संपर्क में हूं और दो पार्टी कार्यकर्ताओं के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
 
इस विस्‍फोट में कर्नाटक के दो लोग केजी हनुमंथरयप्‍पा और एम रंगप्‍पा के मौत हुई है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैं जेडीएस नेताओं की मौत से स्‍तब्‍ध हूं जिन्‍हें मैं निजी तौर पर जानता था। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। अभी तक पांच लोग लापता हैं। ये सभी नेता छुटि्टयां मनाने के लिए वहां गए थे और कोलंबो के शांगरी-ला होटल में ठहरे हुए थे। अब तक इनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »