26 Apr 2024, 06:12:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कांग्रेस की सरकार गरीबों के लिए काम करती है :अनुग्रह नारायण सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 9:35PM | Updated Date: Mar 26 2019 9:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड में  कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि न्यूनतम आय गारंटी योजना सामाजिक सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। सिंह ने कहा हमारी सरकार गरीबों के लिये काम करती है, जबकि मोदी सरकार अमीरों के लिये काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हम भाजपा की तरह नहीं, जो केवल वायदे करें। केंद्र में सरकार आते ही बजट में एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना से देश के 20 फीसद गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये मिलेंगे। राज्य में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। हर तबका भाजापा से नाराज है। कांग्रेस पांचों सीटें जीत रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार एनएच 74 घोटाले की सीबीआइ जांच से बचती रही। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »