27 Apr 2024, 00:55:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

बिहार : कुख्यात अपराधी पिंटू खान गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 1:57PM | Updated Date: Feb 18 2019 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव से पुलिस ने कुख्यात अपराधी पिंटू खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी पिंटू खान सुल्तानपुर गांव स्थित अपने घर पर छुपा हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने कल देर रात छापेमारी कर पिंटू खान को गिरफ्तार कर लिया।
 
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की वैशाली, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस को हत्या,लूट और रंगदारी समेत 12 से अधिक आपराधिक मामलो में लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »