27 Apr 2024, 08:49:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आज जयपुर दौरे पर जाएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 12:21PM | Updated Date: Feb 18 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज जयपुर दौरे पर जाएंगे। एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर प्रातः 11.15 बजे जयपुर के आदर्श नगर स्थित सूरज मैदान पहुंचेंगे, जहां पर कार्यालय भूमि की शिलापट्टीकाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद शक्ति केन्द्र सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, जिसमें जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, सीकर लोकसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केन्द्र से ऊपर के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »