26 Apr 2024, 15:28:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू में लगातार चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 11:47AM | Updated Date: Feb 18 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू में लगातार चौथे दिन सोमवार को भी कर्फ्यू बरकरार है। पुलिस ने कहा, जम्मू शहर में 15 फरवरी को लगा कर्फ्यू आज भी जारी रहेगा। प्रशासन की शाम तक कर्फ्यू में ढील देने पर फैसला लेने की संभावना है। पुलिस ने कहा कि रविवार रात शहर में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। पुलवामा आतंकवादी हमले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान शरारती तत्वों द्वारा कश्मीर घाटी के नंबर प्लेट वाले कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिए जाने और अन्य को क्षतिग्रस्त करने के बाद शहर में कर्फ्यू लगाया गया था। जम्मू में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद रहेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »