27 Apr 2024, 06:50:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब में आप को तीसरा झटका - एक और विधायक ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 11:38AM | Updated Date: Jan 16 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को तीसरा झटका लगा है। विधायक एचएस फूलका और सुखपाल सिंह खैरा के बाद एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। विधायक मास्टर बलदेव सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। वे जैतो से विधायक हैं और सुखपाल खैरा के करीबी बताए जा रहे हैं।
 
बलदेव सिंह ने आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा मेल किया। इसमें उन्होंने केजरीवाल को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि पार्टी अपने आदर्शों और सिद्धांतों से भटक गई है। बलदेव सिंह ने अपने अगले कदम की घोषणा अभी नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि वे खैरा के निकट हैं और उसी के साथ जा सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »