27 Apr 2024, 04:29:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जूडो में मिश्रित टीम हार के साथ चुनौती समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2018 3:53PM | Updated Date: Sep 1 2018 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारत की मिश्रित जूडो टीम को शनिवार यहां क्वार्टरफाइनल में हार झेलनी पड़ी जिसके बाद 18वें एशियाई खेलों की जूडो स्पर्धा में उसकी चुनौती समाप्त हो गई। भारतीय मिश्रित जूडो टीम को क्वार्टरफाइनल में कजाखिस्तान के हाथों 0-4 से एकतरफा शिकस्त मिली। भारत के विजय कुमार यादव पुरूषों के 73 किग्रा भार वर्ग, हर्षदीप सिंह बरार पुरूषों के 90 किग्रा भार वर्ग, कल्पना देवी थोडम महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग और गरिमा चौधरी 70 किग्रा भार वर्ग में कजाख खिलाडि़यों से अपने अपने मुकाबले हार गए। हालांकि भारतीय टीम ने अच्छी शुरूआत की थी और राउंड-16 में नेपाल को 4-1 से पराजित किया था। इसी के भारत का इन एशियाई खेलों की जूडो स्पर्धा में बिना पदक के अभियान समाप्त हो गया।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »