26 Apr 2024, 11:58:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली ने मुंबई को हराया, होम लेग की बनी सबसे सफल टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2019 2:11AM | Updated Date: Aug 29 2019 2:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी सीजन-7 के 63वें मुकाबले में यू मुम्बा को बुधवार को 40-24 से हराते हुए होम लेग में तीसरी जीत दर्ज की और घरेलू चरण की सबसे सफल टीम बन गयी। इस सीजन में किसी भी टीम की अपने घर में ये सबसे ज्यादा जीत है। इससे पहले यू मुम्बा ने अपने घर में 4 मैचों में दो जीत दर्ज की थी। इस जीत के हीरो रहे कप्तान जोगिंदर नरवाल (6 टैकल प्वाइंट्स) और रविंदर पहल (8 टैकल प्वाइंट्स), दोनों ने अपने-अपने हाई फाइव पूरे किए। साथ ही साथ नवीन एक्स्प्रेस ने एक बार फिर अपनी रफ्तार से चलते हुए सीजन का 9वां और लगातार 8वां सुपर-10 कर लिया।
 
नवीन ने लगातार 8 सुपर-10 करते हुए प्रो कबड्डी के इतिहास में प्रदीप नरवाल की बराबरी कर ली है। यू मुम्बा की ओर से फजल अत्राचली (4 टैकल प्वाइंट्स) और संदीप नरवाल (5 टैकल और 1 रेड प्वाइंट्स) ने हाई फाइव पूरा किया जबकि अर्जुन देशवाल (7 रेड प्वाइंट्स) ने सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स लिए। प्रो कबड्डी इतिहास में दबंग दिल्ली की यू मुम्बा पर 15 मैचों में ये तीसरी जीत थी। आख़रिी बार दिल्ली ने मुम्बा को सीजन-5 में शिकस्त दी और उसके बाद लगातार 4 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ नंबर-1 पर दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में अपनी दबंगई कायम रखे हुए है। उसके अब 10 मैचों में 44 अंक हो गए हैं जबकि यू मुम्बा अभी भी छठे नंबर पर ही बने हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »