26 Apr 2024, 18:36:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह नये रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 3:17PM | Updated Date: Apr 16 2018 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने में कामयाब हुआ है। गत 06 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 50.36 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 424.86 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले 30 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 1.83 अरब डॉलर बढ़कर 424.36 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 06 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 65.77 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 399.78 अरब डॉलर रहा। हालाँकि, अन्य घटकों में गिरावट दर्ज की गयी।

स्वर्ण भंडार 13.07 करोड़ डॉलर गिरकर 21.48 अरब डॉलर पर आ गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.34 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार एक करोड़ डॉलर घटकर क्रमश: 2.07 अरब डॉलर और 1.53 अरब डॉलर रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »