26 Apr 2024, 15:45:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भेल को मिला उत्तर प्रदेश में ताप विद्युत संयंत्र का ठेका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 2:59PM | Updated Date: Apr 3 2018 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिजली के भारी उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी  भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को उत्तर प्रदेश में 660 मेगावाट क्षमता का ताप विद्युत संयंत्र लगाने के लिए 4,400 करोड़ रुपए का आॅर्डर मिला है। भेल ने मंगलवार को बताया कि उसे यह आॅर्डर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने दिया है। यह परियोजना कानपुर जिले में पंकी में लगायी जाएगी। 
 
इस परियोजना के मुख्य उपकरण भेल के त्रिची, हरिद्वार, हैदराबाद, रानीपेट, भोपाल, बेंगलुरु तथा झांसी संयंत्रों में बनाए जाएंगे। कंपनी का उत्तरी क्षेत्रीय डिवीजन निर्माण और स्थापना संबंधी कामकाज देखेगा। इस संयंत्र में उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण लगाए जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »