27 Apr 2024, 08:23:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बढ़त बरकरार नहीं रख सका सर्राफा बाजार, आज गिरे दाम, जानिये कितनी हुई गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 3:00PM | Updated Date: Mar 8 2018 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग सुस्त पड़ने से गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना 220 रुपए लुढ़ककर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 400 रुपए की गिरावट में 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आयी गिरावट से वैश्विक स्तर पर पीली धातु को बल मिला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकार गैरी कॉन के इस्तीफे के बाद डॉलर के भाव लुढ़क गए हैं। डॉलर के कमजोर पड़ने और स्टील तथा एल्युमिनियम पर ट्रंप के रुख के कारण राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनने से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 3.20 डॉलर की तेजी में 1,327.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.60 डॉलर की बढ़त में 1,328.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.04 डॉलर की तेजी में 16.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
सोना बिटूर में भी रही गिरावट
 स्थानीय बाजार में मांग की सुस्ती से दोनों कीमती धातुओं के भाव गिर गये। सोना स्टैंडर्ड 220 रुपए की गिरावट में 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 24,800 रुपये पर स्थिर रही। सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग में आई कमी से चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई है। चांदी हाजिर 400 रुपए फिसलकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 530 रुपये सस्ती होकर 38,770 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली के भाव अपरिवर्तित रहे। वे क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बिके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »