27 Apr 2024, 11:11:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

4 माह के इस बच्चे को दादा जी ने दे दिए 240 करोड़ के शेयर... 4 महीने में ही बन गया अरबपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2024 6:17PM | Updated Date: Mar 18 2024 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक इंसान को करोड़पति या अरबपति बनने में सालों-साल लग जाते हैं, उसमे से भी कुछ बन पाते हैं तो कुछ नहीं भी बन पाते हैं। लेकिन पिछले साल 10 नवम्बर 2023 को पैदा हुआ एक बच्चा 4 महीने में ही अरबपति बन गया है। जी हां, दरअसल एक दादा ने अपने पोते के पैदा होते ही करोड़ों रुपए के शेयर उसे गिफ्ट कर दिए, जिसके बाद बच्चे की गिनती अरबपतियों में होने लगी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चा कोई और नहीं बल्कि इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति का पोता है। आइए आपको बताते हैं नारायण मूर्ति ने कितने शेयर बच्चे के नाम किए हैं।

इंफोसिस की एक्सचेंज फाइलिंग से पता चला है कि नारायण मूर्ति ने लगभग 240 करोड़ रुपये के शेयर एकाग्र रोहन मूर्ति को दे दिए हैं। इस ट्रांसफर के बाद एकाग्र के पास देश की दूसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी इंफोसिस के 15,00,000 शेयर होंगे। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अब इस ऑफ मार्केट ट्रांसफर के बाद नारायण मूर्ति के पास लगभग 1.51 करोड़ शेयर बचे हैं, जो कि लगभग 0.36 फीसदी हिस्सदारी बनती है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकाग्र संभवत: भारत का सबसे कम उम्र का अरबपति है।

बता दें कि इन्फोसिस की शुरुआत 1981 में 250 डॉलर से हुई और आज यह भारत की सबसे सम्मानित कंपनियों में से एक है। इसने कॉर्पोरेट गवर्नेंस और धन सृजन को लोकतांत्रिक बनाने के लिए एक नया प्रतिमान बनाया है। सुधा मूर्ति ने 250 के साथ इंफोसिस को आगे बढ़ाया। 25 वर्षों से अधिक समय तक इंफोसिस फाउंडेशन का नेतृत्व करने के बाद, मूर्ति दिसंबर 2021 में अपनी भूमिका से सेवानिवृत्त हो गईं और अपने परिवार के फाउंडेशन के माध्यम से धर्मार्थ प्रयासों पर काम करना जारी रखा। उन्होंने हाल ही में भारत के उच्च सदन राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली है। फोर्ब्स के अनुसारनारायण मूर्ति की नेटवर्थ 35800 करोड़ रु है। वे इंफोसिस के को-फाउंडर हैं, जिसकी मार्केट कैप 5।70 लाख करोड़ है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »