02 Jul 2025, 08:38:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विमान ईंधन की कीमतों में गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2019 2:38PM | Updated Date: Jun 1 2019 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लगातार तीन महीने बढ़ने के बाद जून में विमान ईंधन के दाम में कमी आयी है जिससे विमान सेवा कंपनियों को राहत मिलेगी। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जून में विमान ईंधन 67.05 रुपये सस्ता होकर 65,006.80 रुपए प्रति किलोलीटर रह गया है।
 
मई में इसकी कीमत 65,067.85 रुपये प्रति किलोलीटर थी। कोलकाता में विमान ईंधन की कीमत 70,726.66 रुपए से घटकर 70,421.41 रुपये, मुंबई में 65,029.29 रुपए से घटकर 64,946.04 रुपये और चेन्नई में 66298.65 रुपए से घटकर 66,069.55 रुपए प्रति किलोलीटर रह गई है। इससे पहले मार्च, अप्रैल और मई में विमान ईंधन महँगा हुआ था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »