मेरठ। उत्तरप्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने हमला कर हथियार लूटने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों से लूटे गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि बदमाशों ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या करने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया था। शामली पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात जनपद शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र की चौकी चौसाना के गांव कमालपुर के चेकपोस्ट पर हमला किया गया था।
इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
गुरुजेन्द्र उर्फ जिंटा पुत्र कुलवंत निवासी ग्राम धालावली, थाना गंगोह, सहारनपुर
अमरीत उर्फ अमृत पुत्र पाला सिंह निवासी सेक्टर-6 विकास नगर, करनाल, हरियाणा
करम सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी ग्राम रंगाना फार्म, थाना झिंझाना, शामली