26 Apr 2024, 08:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस केएम जोसेफ समेत तीन जजों की नियुक्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2018 11:34AM | Updated Date: Aug 5 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों को शनिवार को सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त किया गया। इसमें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ का भी नाम शामिल है। जस्टिस जोसेफ की नियुक्ति के साथ ही केंद्र और न्यायपालिका के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति जोसेफ, मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विनीत सरन की नियुक्ति के अधिपत्रों पर हस्ताक्षर किए।
 
सुप्रीम कोर्ट में हुए 25 जज
शीर्ष अदालत में अब न्यायाधीशों की कुल संख्या 25 हो गई है, हालांकि इसकी अधिकतम संख्या 31 है। न्यायमूर्ति बनर्जी की नियुक्ति के साथ शीर्ष अदालत में महिला न्यायाधीशों की संख्या तीन हो गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »