27 Jul 2024, 12:54:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

मशहूर कथावाचक जया किशोरी के साथ बदसलूकी करने वाला कारोबारी जान से मारने के आरोप में गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2024 4:44PM | Updated Date: Feb 22 2024 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश की मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक होटल व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि जया किशोरी लखनऊ में महिला और बाल सुरक्षा संगठन (1090) के कार्यक्रम में महिलाओं को टिप्स देने के लिए आई थीं तभी उनके साथ ही एक बड़ी घटना घट गई। जया किशोरी के मुंह बोले भाई दीपक ओझा की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी दीपेश ठाकुरदास थवानी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी है जो सोशल मीडिया पर जया किशोरी को फॉलो करता है।

जया किशोरी मंगलवार को महिला हेल्प लाइन 1090 के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान के ऑडिटोरियम में पहुंची थीं। तभी होटल कारोबारी दीपेश ठाकुरदास थवानी अवैध तरीके से कार्यक्रम में घुस आया और स्टेज पर चढ़कर गया। उसने जया किशोरी के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले कई दिनों से जया किशोरी का पीछा कर रहा था।

आरोपी दीपेश को सोशल मीडिया के जरिए उनके कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है जिसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाया करता है। इससे पहले वह हैदराबाद, जयपुर और जालंधर में भी स्टेज पर पहुंचा था। उसके खिलाफ इन शहरों में भी मामले दर्ज हैं।बताया जा रहा है कि आरोपी दीपेश शिरडी महाराष्ट्र के रहने वाला है। उसका शिरडी में बड़ा होटल है। उसके परिवार के सदस्य पश्चिम अफ्रीका के घाना में कारोबार करते हैं। आरोपी विदेश आता जाता रहता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »