27 Jul 2024, 09:34:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द, लोकसभा से पास हुआ प्रस्ताव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2023 3:31PM | Updated Date: Dec 8 2023 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द की कर दी गई है। संसद ने इस बारे में एक प्रस्ताव पास कर दिया है। महुआ के खिलाफ ये एक्शन कैश फोर क्वेरी केस में लिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को लोकसभा में एथिक्स कमेटी ने महुआ के खिलाफ जांच रिपोर्ट को पेश किया था जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। 

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी शिकायत में मोइत्रा पर उपहार के बदले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडानी समूह और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। दुबे ने कहा कि आरोप सुप्रीम कोर्ट के एक वकील के पत्र पर आधारित थे जो उन्हें मिला था, जिसमें मोइत्रा और व्यवसायी के बीच "रिश्वत के लेन-देन के कई सबूत मौजूद हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »