27 Jul 2024, 05:56:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

एग्जिट पोल कुछ भी हो, 5 राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाएगी, नतीजों से पहले CM अशोक गहलोत का दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2023 4:36PM | Updated Date: Nov 30 2023 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पांच राज्यों में जीत हासिल नहीं करेगी। सीएम गहलोत की टिप्पणी एग्जिट पोल से पहले आई है। चुनाव वाले पांच प्रदेश मिजोरम, तेलंगाना, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे चाहे जो भी हो राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा, 'भाजपा पांच राज्यों में से किसी में भी जीत नहीं रही है।'

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार बनने के तीन कारण हैं। पहला कारण सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर नहीं है। दूसरा मुख्यमंत्री के बारे में सबकी एक राय है। उन्होंने कहा, बीजेपी के वोटर कहेंगे कि सीएम ने काम करने में कमी नहीं छोड़ी है। तीसरा कारण प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, बीजेपी के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की भाषा। वो भाषा किसी को पसंद नहीं आ रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अपनी सामाजिक गारंटी के कारण पांच राज्यों में सरकार बनाएगी। बता दें चुनाव वाले पांच राज्यों में से मध्यप्रदेश में बीजेपी सत्ता पर काबिज है। राजस्थान में 2018 में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी ने 73 सीटे जीती। गहलोत ने बसपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »