26 Apr 2024, 21:07:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शूटर वर्तिका खुद देना चाहती हैं दोषियों को फांसी, खून से लिखा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 11:46AM | Updated Date: Dec 15 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खून से एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने निर्भया के दोषियों को महिला द्वारा फांसी दिए जाने की मांग की है। इसमें वर्तिका ने लिखा कि निर्भया बलात्कार हत्या मामले में दोषी ठहराए गए चार लोगों को एक महिला द्वारा मार दिया जाना चाहिए।
 
अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने पत्र में लिखा है कि निर्भया मामले के दोषियों को फांसी मेरे द्वारा दी जानी चाहिए। यह पूरे देश में एक संदेश देगा कि एक महिला भी फांसी दे सकती हैं। उन्होंने लिखा है कि मैं चाहती हूं कि महिला कलाकार और सांसद मेरा समर्थन करें। मुझे उम्मीद है कि इससे समाज में बदलाव आएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »