27 Apr 2024, 04:44:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 12:04PM | Updated Date: Feb 17 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट रविवार को हैक कर ली गई है। इस बात की जानकारी मंत्रालय के एक बयान में दी गई है। पाक अफसरों ने भारत की तरफ से हैकिंग होने की आशंका जाहिर की है। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बताया कि कई देशों के लोगों ने इस बात का जानकारी दी है कि वे वेबसाइट खोल नहीं पा रहे थे। खास बात ये है कि पुलवामा हमले के 3 दिन बाद पाक विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक होने की खबर आई है। 
 
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, यूके और नीदरलैंड ने वेबसाइट खोलने में परेशानी आने की बात कही। फैसल ने बताया कि आईटी टीम वेबसाइट को खोलने की कोशिश में जुटी हुई है। हालांकि पाकिस्तान में वेबसाइट बिना किसी परेशानी के चल रही है।
 
गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने 80 किलो आरडीएक्स से भरी गाड़ी सीआरपीएफ की बस से टकरा दी थी। इसमें हमले में 44 जवान शहीद हो गए थे।  हमले के बाद भारत ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया है। 50 से ज्यादा देशों ने इस हमले की निंदा की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय सेना कब और कैसे कार्रवाई करेगी, इसके लिए उन्हें पूरी छूट दे दी गई।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »