22 Oct 2024, 15:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर CBI का बड़ा एक्शन, दर्ज की पहली FIR

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2024 4:57PM | Updated Date: Jun 23 2024 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ियों की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इस मामले में देशभर में स्टूडेंट्स विरोध जता रहे हैं। अब इस मामले में जांच एजेंसी एक्शन मोड़ में आ गई है। शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर सीबीआई ने केस दर्ज किया है।राज्यों में दर्ज एफआईआर जांच एजेंसी अपने हाथ में लेगी। एग्जाम में पारदर्शिता लाने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने एक समीक्षा की। इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया। जांच एजेंसी नीट-यूजी 2024 परीक्षा में जांच के लिए बिहार और गुजरात के लिए टीम भेजेगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि नीट परीक्षा के संबंध में कथित धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए मामले की व्यापक जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। बता दें नीट-यूजी की परीक्षा 5 मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें करीब 24 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई नीट-यूजी पेपर लीक मामले की जांच कर रही है और 13 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। गुजरात पुलिस ने गोधरा में नीट-यूजी के एक एग्जाम सेंटर पर कथित धोखाधड़ी के मामले में कोचिंग सेंटर के प्रमुख सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, शनिवार को झारखंड पुलिस ने देवघर से छह लोगों को अरेस्ट किया, जबकि महाराष्ट्र में नांदेड़ एटीएस दो स्कूली शिक्षकों से पूछताछ कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »