28 Mar 2024, 15:46:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डांस के बहाने डांसर को मुंबई से छत्तीसगढ़ बुलाया...फिर किया गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 12:21PM | Updated Date: Dec 8 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिलाई।  छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में कुछ युवकों ने मुंबई की डांसर के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। युवती पेशे से डांसर है। आरोपी इवेंट कंपनी चलाता है। पीड़िता ने इवेंट ऑर्गनाइजर समेत चार लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
 
जानकारी के मुताबिक इन्होंने एक इवेंट में डांस करने का कह मुंबई से बुलाया था और इसके लिए सुपेला के लैंडमार्क होटल में रखा था। लेकिन उसे रायपुर में एक कार्यक्रम में ले जाने का कह कुम्हारी के खार मे ले जाकर रेप किया गया।
 
पीड़िता का आरोप है कि सभी आरोपियों ने उससे दुष्कर्म करने के बाद 50 हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने ही उसे एक हजार रुपये देकर टैक्सी से रायपुर भेजा और वहां से मुंबई चले जाने की धमकी दी। लेकिन वही रायपुर से वापस सुपेला लौटी और थाने में शिकायत की। 
 
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट और आपराधिक षड़यंत्र की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दो आरोपियों राज और कमलेश को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता से महिला पुलिस अधिकारी अन्य पूछताछ व घटना स्थल की जानकारी ले रहे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »