26 Apr 2024, 16:00:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम ने अनिल अंबानी के साथ मिलकर सेना पर की 'सर्जिकल स्ट्राइक' : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 3:21PM | Updated Date: Sep 22 2018 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू सौदे को लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रॉन्सवा ओलांद के अहम खुसाले के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार और रिलायंस कंपनी के मालिक अनिल अंबानी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन्होंने भारतीय शहीदों का अपमान किया है।
 
राहुल गांधी ने ट्ववीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी ने संयुक्त रूप से रक्षा बलों पर 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये की 'सर्जिकल स्ट्राइक' की है। प्रधानमंत्री मोदी आपने हमारे जवानों की शहादत का अपमान किया, आपने भारत की आत्मा से धोखा किया है।
 
बता दें कि फ्रांस के जर्नल मीडियापार्ट में छपे साक्षात्कार में होलांदे से जब यह पूछा गया कि आखिर रिलायंस को पार्टनर किसने और क्यों चुना गया? इस पर उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार का फैसला था। उसी ने रिलायंस का नाम प्रस्तावित किया था और ऐसे में दसाल्ट के पास कोई और विकल्प नहीं बचा था कि उससे ही करार किया जाए।
 
वहीं, पूर्व- राष्ट्रपति फ्रांक्वा ओलांद के बयान पर सफाई पेश करते हुए फ्रांस की सरकार ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि राफेल विमान बनाने वाली कंपनी को अपना भारतीय औद्योगिक पार्टनर चुनने की पूरी आजादी थी, इसमें सरकार की न तो कोई भूमिका होती है न ही दबाव।
 
इससे पहले फ्रांसीसी विमानन कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने राफेल सौदे पर रिलायंस समूह और भारत सरकार के स्टैंड की पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि उसने सौेदे के लिए रिलायंस डिफेंस को चुना था। कंपनी का कहना है कि रिलायंस समूह को रक्षा खरीद प्रक्रिया 2016 नियमों के अनुपालन की वजह से चुना गया था न कि भारत सरकार के दबाव या सलाह पर।
 
कंपनी ने आगे कहा कि राफेल सौदा भारत और फ्रांस सरकार के बीच एक अनुबंध था। लेकिन ये एक अलग तरह का अनुबंध था जिसमें दसॉल्ट एविएशन ने भारत के रिलांयस समूह के साथ साझेदारी करने फैसला किया। इस साझेदारी ने फरवरी 2017 में दसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस (डीआरएएल) संयुक्त उद्यम के निर्माण की शुरुआत की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »