27 Apr 2024, 00:50:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी विधायक ने कहा- केरल के लोग गोमांस खाते हैं इसलिए मिली सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 2:54PM | Updated Date: Aug 26 2018 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। कर्नाटक में बीजेपी के विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने केरल में आई भीषण बाढ़ को लेकर विवादित बयान दिया है। पाटिल ने कहा है कि केरल को बाढ़ के रूप में सजा इसलिए मिली है क्योंकि यहां के लोग गोमांस खाते हैं। 
 
बता दें कि बसनगौड़ा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। केरल की बाढ़ पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी विधायक ने कहा, 'अगर हिंदू भावनाओं को उकसाया जाएगा तो धर्म उन्हें दंडित करेगा। उदाहरण के लिए देख लीजिए कि केरल में क्या हुआ...इसे देवभूमि कहा जाता है। पर, यहां गोहत्या होती है।
 
बीफ फेस्टिवल के एक साल के भीतर इस प्रदेश को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया है।' दरअसल, पिछले वर्ष जून में केंद्र सरकार के पशु बाजारों में बीफ के लिए जानवरों के खरीदने-बेचने पर प्रतिबंध लगाने के बाद केरल में कांग्रेस विधायकों ने 'बीफ फेस्टिवल' का आयोजन किया था। 
 
उधर, बसनगौड़ा ने कर्नाटक में एक बार फिर बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी जब सत्ता में आएगी तो हम यहां बीफ को प्रतिबंधित करेंगे। इस दौरान बीजेपी विधायक ने सीएम एचडी कुमारस्वामी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की जगह वह मंदिर-मस्जिद की दौड़ लगा रहे हैं। 
 
बता दें कि इससे पहले अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने भी इस मुद्दे पर विवादित बयान दिया था। चक्रपाणि महाराज ने कहा था कि यह यह उनके अपने कर्मों का फल है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि केरल में उन लोगों की मदद नहीं की जानी चाहिए जो कि बीफ खाते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »