26 Apr 2024, 20:32:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक्ट ईस्ट नीति में पूर्वोत्तर में प्रगति की हुई समीक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2018 4:06PM | Updated Date: May 4 2018 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक्ट ईस्ट नीति में पूर्वोत्तर के राज्यों में नीतिगत समन्वय सुनिश्चित करने तथा भारत एवं आसियान देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के तहत ढांचागत विकास को गति देने के उद्देश्य से क्षेत्र के सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विचार मंथन किया। पूर्वाेत्तर के विचारों का एक्ट ईस्ट नीति में एकीकरण के एजेंडे पर आयोजित स्वराज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेउफिउ रियो, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थनहवला उपस्थित थे। 

 
सोनोवाल ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने एक्ट ईस्ट नीति को लेकर अपने-अपने विचार रखे और अपने-अपने राज्यों में कनेक्टिविटी, संचार, जलमार्ग, ढांचागत विकास आदि को लेकर उठाये जा रहे कदमों एवं प्रगति की जानकारी साझा की। पर्यटन, चिकित्सा, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में विकास के लिए भी बात हुई। आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर किस तरह से एकरूपता से काम करे, इसकी रूपरेखा पर भी बात हुई।
 
उन्होंने कहा कि यह एक सार्थक एवं व्यावहारिक चर्चा हुई। बैठक में संबंधित केन्द्रीय मंत्रालयों के प्रतिनिधियों को भी राज्यों की जरूरतों के हिसाब से तेजी से कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का मानना है कि पूर्वोत्तर के राज्यों के माध्यम से ही आसियान देशों के साथ भारत के कारोबारी संबंध मजÞबूत होंगे।
 
         बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, विदेश राज्य मंत्री जनरल  वी के ंिसह, विदेश सचिव विजय गोखले, सचिव (पूर्व) प्रीति सरन के अलावा  पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर विकास परिषद के सचिवों को  आमंत्रित किया गया है। बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, वाणिज्य एवं  उद्योग, नागरिक उड्डयन, गृह मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी  मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ उनके राज्यों के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित थे। 
 
        आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित भारत आसियान मैत्री शिखर सम्मेलन के बाद हुई इस बैठक में भारत की एक्ट ईस्ट नीति और पूर्वाेत्तर क्षेत्र की भूमिका को लेकर प्रधानमंत्री के विजÞन को रेखांकित किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »