26 Apr 2024, 23:45:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विशेष राज्य : चंद्रबाबू नायडू का मोदी पर हमला, बोले - हम कोई खैरात नहीं मांग रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2018 11:57AM | Updated Date: May 1 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुपति। आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने के वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमारा हक है और इससे किसी प्रकार का समझौता मंजूर नहीं है। नायडू ने 2014 के आम चुनाव के समय भगवान वेंकटेश्वर की नगरी तिरुपति में आयोजित रैली में किए गए मोदी के वादे की याद दिलाने के लिए आयोजित रैली में केन्द्र सरकार पर जमकर हमले किए। 
 
सोमवार को आयोजित रैली में तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष ने कहा विशेष राज्य का दर्जा आंध्र के लोगों का हक है। हम कोई खैरात नहीं मांग रहे। राज्य की जनता इससे कोई समझौता नहीं करने वाली है। रैली में मोदी के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में किये गए वादे का स्मरण कराने के लिए 30 अप्रैल 2014 को यहां आयोजित रैली का आडियो भी बजाया गया जिसमें श्री मोदी ने केन्द्र में सरकार बनने पर आन्ध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। श्री नायडू ने कहा कि क्या अब श्री मोदी से वादा पूरा करने की मांग गलत है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनने पर आन्ध्र के लिए दिल्ली से बेहतर राजधानी बनाने का वादा किया था किन्तु अमरावती के लिए केवल 1500 करोड़ रुपए दिए जबकि गुजरात में सरदार पटेल की 2500 करोड़ रुपए से प्रतिमा बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी स्वर्ण आंध्र बनाने का वादा भूलकर अब एक दागी पार्टी वाई एस आर कांग्रेस से सांठगांठ कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »