27 Apr 2024, 00:56:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कठुआ मामला छोटी घटना, इसे ज्यादा तूल न दें: कविंद्र गुप्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2018 9:51AM | Updated Date: May 1 2018 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नए उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही कठुआ रेप मामले पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कठुआ मामले को 'छोटी घटना' बताते हुए, इसे ज्यादा तूल न देने को कहा है। गुप्ता ने सोमवार को ही उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए यह विवादित बयान दिया। गौरतलब है कठुआ मामले को लेकर गुप्ता के दो साथियों को पहले अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
 
हालांकि नवागत उपमुख्यमंत्री गुप्ता ने बाद में अपने बयान को सुधारने की कोशिश की। उन्होंने कहा मामला कोर्ट में है और इसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छोड़ देना चाहिए। बार-बार इस बारे में बात करना उचित नहीं है। इसके साथ बार-बार खेलना अच्छा नहीं है। मैंने जो पहले कहा था, उसका मतलब था कि ऐसी कई घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इन घटनाओं को लेकर लोगों को भड़काना नहीं चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि गुप्ता के बयान से विवाद पैदा हुआ। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर रहते हुए उन्होंने सुजवां में सेना कैंप पर हमले के लिए जम्मू में रहने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों पर आरोप लगाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »