27 Apr 2024, 10:53:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दो कश्मीरी हैकर गिरफ्तार पाक समर्थक होने का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2018 11:28AM | Updated Date: Apr 28 2018 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई ने दो संदिग्ध हैकरों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। दोनों पर पाकिस्तान समर्थक होने का आरोप है। इन दोनों ने 500 से ज्यादा भारतीय वेबसाइट हैक करने का दावा किया था। इनकी पहचान शाहिद माला (28) और आदिल हुसैन तेली (20) के रूप में हुई है।  डीसीपी (स्पेशल ब्रांच) पीएस कुशवाह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर 26 अप्रैल की रात पंजाब के दो स्थानों में मारे गए छापे में दोनों की गिरफ्तारी हुई।
 
उनकी आॅनलाइन गतिविधियों और शुरुआती जानकारी से पता चला है कि दोनों देशद्रोही हैकिंग समूह टीम हैकर्स थर्ड आई का हिस्सा थे। इस ग्रुप ने 500 से ज्यादा भारतीय वेबसाइट हैक करने का दावा किया था। अप्रैल-मई 2017 में इन दोनों ने कश्मीरी युवाओं को सरकार के सोशल मीडिया बैन को वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) के जरिए नेट इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग भी दी थी। माना जा रहा है कि इन हैकरों की सहायता पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी कर रही थी। डीसीपी के मुताबिक इन दोनों ने भारत विरोधी पोस्ट किए थे। उनके पास से बरामद लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, इंटरनेट डोंगल और मेमोरी डिवाइस की जांच दिल्ली पुलिस करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »