25 Oct 2024, 07:50:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 172 यात्री सुरक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2024 12:59PM | Updated Date: Jun 1 2024 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चेन्नई से मुंबई जा रहे इंडिगो विमान (IndiGo flight) 6 E 5314 को शनिवार को बम की धमकी मिली, जिससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद विमान की मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। इंडिगो ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है जिसके मुताबिक, सभी 172 यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, विमान को सुबह करीब 8.45 बजे इमरजेंसी लैंड किया गया और सबी यात्रियों को विमान से उतारा गया। बता दें कि पिछले एक हफ्ते में इंडिगो की फ्लाइट से जुड़ी यह दूसरी ऐसी घटना है। 28 मई को दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की कथित धमकी मिली थी। सूत्र ने बताया कि शनिवार को चेन्नई-मुंबई रूट पर उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E5314 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जब पायलट ने मुंबई एटीसी को विमान में बम होने की कथित धमकी की सूचना दी थी।' 

चेन्नई-मुंबई उड़ान में बम की कथित धमकी की पुष्टि करते हुए इंडिगो ने एक बयान में कहा, 'मुंबई में उतरने पर, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं, जिसकी वर्तमान में जांच की जा रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में रखा जाएगा।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »