25 Oct 2024, 07:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने हिमाचल को नहीं दी आपदा में मददः प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2024 8:20PM | Updated Date: May 29 2024 8:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुल्लू/मंडी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना ‘दूसरा घर’ तो बताते हैं, लेकिन जब राज्य में आपदा आई तो वह एक बार भी प्रदेश नहीं आए और केंद्र की ओर से आपदा प्रभावितों के लिए एक पैसा तक नहीं दिया। वाड्रा ने बुधवार को कुल्लू और मंडी में पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में जनसभाएँ की और ताबड़तोड़ प्रचार किया। उन्होंने रोड शो भी किया जिसमें लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। वाड्रा ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार वहीं मदद प्रदान करती है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारें होती हैं और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार होने के कारण केंद्र सरकार ने एक रुपए की मदद भी नहीं भेजी।
 
उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि पूरी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहे और प्रभावितों की मदद की। उन्होंने कहा कि सेवा ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है और हिमाचल प्रदेश की जनता जानती है कि संकट के समय उनके साथ कौन खड़ा रहा। वाड्रा ने कहा कि भाजपा ने एक साज़िश के तहत विधायकों को ख़रीद कर राज्य के ईमानदार लोगों की चुनी हुई ईमानदार सरकार को गिराने का प्रयास किया है, लेकिन लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है।
 
उन्होंने कहा कि 10 वर्ष में भाजपा विश्व की सबसे अमीर पार्टी बन गई क्योंकि छापे मारकर चंदा वसूल किया गया। जिस कंपनी के वैक्सीन के कारण मौतें हो रही हैं, भाजपा ने उसी कंपनी से 52 करोड़ का चंदा लिया। गुजरात में जिस कंपनी का पुल गिरा, भाजपा ने उसी से चंदा लिया और जिन-जिन पर छापे मारे, उनसे चंदा लेकर छापे बंद कर दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »