नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान जोर शोर से जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। प्रचार के लिए आप ने जिन नेताओं के नाम जारी किए हैं। उनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी है। आबकारी नीति मामले में जेल में बंद सीएम केजरीवाल का नाम सूची में पहले नंबर पर है।
सीएम अरविंद की पत्नी सुनिता केजरीवाल स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसौदिया, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और इसुदान गढ़वी का नाम शामिल है। इस लिस्ट में दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय का भी नाम है।