30 Apr 2024, 10:36:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

प्रधानमंत्री मोदी ने गाजियाबाद में किया रोड शो, भारी भीड़ में लगे जय श्री राम के जयकारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2024 7:54PM | Updated Date: Apr 6 2024 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने गाजियाबाद में रो शो निकाला। यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच इसे निकाला गया। पीएम की एक झलक पाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। ये रोड शो मालीवाड़ा से आरंभ हुआ। इसे चौधरी मोड़ पर खत्म होगा।  गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 05:40 बजे रोड शो निकाला। रोड शो में सीएम योगी आदित्यनाथ भी हैं। पीएम की कार भगवा रंग में रंगी है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के साथ मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह भी शामिल हुए। इसके साथ भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग भी रोड शो में शामिल हुए।

पीएम मोदी के रोड शो में जय श्री राम के जयकारे भी लगे। उनकी एक झलक को देखने के लिए लोगों की भारी सड़क के दोनों ओर दिखाई दी। यहां पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए। कई मार्ग को बंद कर दिया गया। पीएम मोदी के गाजियाबाद रोड शो की तैयारी बीते कई दिनों से चल रही थी। हिंडन एयरफोर्स के बाहर यातायात को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी मोड़ और चौराहों पर पुलिस रास्ता रोक रखा है। पीएम हिंडन एयर फोर्स स्टेशन से रोटरी गोल चक्कर, जीटी रोड होते हुए मालीवाडा पहुंचेंगे। मोहन नगर से अर्थला की ओर जाने वाला यातायात रोक गया है। 

रोड शो के लिए इसुजू डी-मैक्स (ओपन एसयूवी) को फूलों से सजा दिया गया है। सड़क के दोनों ओर मंच तैयार किए गए हैं। यहां पर मंत्रोच्चार हो रहा है। पीएम मोदी गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे। सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन से होते हुए हिंडन पहुंचे। यहां से उन्होंने अपना रोड शो शुरू किया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »