29 Apr 2024, 22:21:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इलेक्ट्रोराल बॉन्ड का भ्रष्टाचार अगर किसी अन्य देश में होता तो सरकार चली जाती: रामगोपाल यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2024 8:14PM | Updated Date: Mar 17 2024 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि इलेक्ट्रोरल बॉन्ड का भ्रष्टाचार अगर दुनिया के किसी देश में होता तो सरकार चली जाती । इससे बड़ा भ्रष्टाचार दुनिया की किसी देश में नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव ने सैफई स्थित अपने आवास पर रविवार को यूनीवार्ता से विशेष भेंट में बताया कि इससे बड़ा भ्रष्टाचार दुनिया की किसी देश में नहीं हुआ है। हम जो इस समय देख रहे हैं । लोगों को डरा कर धमका कर ईडी ने रेड किया फिर 400 करोड रुपए चंदा दे दिया, एक नहीं बहुत कंपनी हैं। टनल कंपनी ने 1500 करोड रुपए चंदा दे दिया, इससे बड़ा भ्रष्टाचार दुनिया की किसी देश में नहीं हुआ है, चंदा दिया कॉन्ट्रैक्ट मिल गया। दुनिया का यदि कोई दूसरा देश होता तो अभी तक सरकार चली गई होती।
 
एक सवाल के जबाव में श्री यादव ने कहा कि अभी कांग्रेस समाजवादी पार्टी और भाजपा ने सभी सीटों पर टिकट घोषित नहीं की है लेकिन बीजेपी असत्य भाषण करके जनता को बहका रही है, जनता समझ चुकी है, सरकार के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने कहा कि चीफ इलेक्शन कमीशन कह रहा है कि हमारी मतदाता सूची परफेक्ट है,एक चीज का खतरा रहता है, बेईमान किस्म के प्रिसाइडिंग ऑफिसर वह मतदाता सूची में डिलीटेड की मुहर लगा देते हैं वोट वाली उसी रात में, इसी संबंध में इलेक्शन कमीशन को मैंने एक्स पर पोस्ट किया है, प्रिसाइडिंग ऑफिसर की मतदाता सूची और वोट एजेंट की सूची में फर्क नहीं होना चाहिए।
 
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के.कविता की गिरफ्तारी पर कहा कि सत्ताधारी दल के पास ईडी पूछताछ के लिए नहीं जाती है सिर्फ विपक्ष के पास जा रहे हैं, नीयत खराब है, शराब नीति को लेकर गिरफ्तार किया है जबकि वह कहीं किसी कंपनी के डायरेक्टर नहीं है, दिल्ली का मामला है, भ्रष्टाचार पग पग पर है। उन्होंने केंद्र की पेयजल योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि हजारों करोड़ों रुपया बर्बाद कर दिया है। प्रधानमंत्री का विज्ञापन दिखाया जाता है। हंसते हुए महिलाएं पानी भर रही हैं जबकि न टंकी बनी है, ना पानी आया है। मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ के बयान बेरोजागारी शून्य वाले बयान पर कहा कि पुलिस भर्ती में 68 लाख युवाओं ने अप्लाई किया था इन्होंने पर्चा लीक करवा दिया, नौकरी देनी नहीं है, यह स्थिति बनी हुई है। असत्य परोसा जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »