27 Jul 2024, 19:02:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंची अंजू की वतन वापसी, POK में नसरुल्लाह से शादी करके बन गई थी फातिमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2023 4:40PM | Updated Date: Nov 29 2023 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अलवर से पाकिस्तान गई अंजू भारत वापस आ गई है। उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। करीब छह महीने पहले वह भारत से पाकिस्तान पहुंची थी। शुरुआत में कहा गया कि वह सिर्फ घूमने वहां गई है, लेकिन फिर उसने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। वैसे अंजू पहले से शादीशुदा थी। भारत में अरविंद नाम के शख्स से उसकी शादी हो रखी थी। लेकिन यहां अपने बच्चों और पति को छोड़कर वह पाकिस्तान चली गई थी।

अंजू अब भी हमेशा के लिए वापस भारत नहीं आई हैं। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी मीडिया में नसरुल्लाह का एक इंटरव्यू सामने आया था। इसमें उसने कहा था कि वो खुद अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आएगा। यहां भारत में वो अपने बच्चों से मिलेगी। अगर बच्चे अंजू के साथ पाकिस्तान आना चाहेंगे तो आ सकते हैं। लेकिन अगर वो भारत ही रहना चाहेंगे तो वो उनकी मर्जी है। नसरुल्लाह ने कहा था कि अंजू सिर्फ बच्चों की खातिर भारत आई है, क्योंकि उसे अपने बच्चों की बहुत याद आती है।

अंजू जून में राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान पहुंची थीं। ये खबर उस वक्त आई थी जब मीडिया में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मुद्दा छाया हुआ था। इस बीच ये खबर आग की तरह फैली कि अब भारत से एक महिला पाकिस्तान पहुंच गई है। खबर सामने आने के बाद अंजू ने कहा था कि वो 4 से पांच दिन में लौट आएगी। लेकिन फिर वहां उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और नाम बदलकर फातिमा रख लिया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »