09 May 2025, 17:24:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP केंद्रीय चुनाव समिति करेगी बैठक, MP और छत्तीसगढ़ के चूनाव पर होगी चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2023 8:08PM | Updated Date: Sep 28 2023 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने जा रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर इसमें फैसला लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ समिति के अन्य सदस्य इसमें शामिल होंगे। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 30 सितंबर को, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों पर होगी चर्चाभाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 30 सितंबर को, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों पर होगी चर्चा
 
इसके पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 13 सितंबर को हुई थी, जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इसमें मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल रहे। भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 17 अगस्त को जारी की थी जिसमें 39 नामों की घोषणा की गई थी।
 
लोकसभा अध्यक्ष ने रमेश बिधूड़ी और दानिश अली के बीच विवाद का मामला विशेषाधिकार समिति को भेजालोकसभा अध्यक्ष ने रमेश बिधूड़ी और दानिश अली के बीच विवाद का मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने 25 सितंबर को मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें 39 नामों की घोषणा की गई। इस सूची में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल को भी उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को दिमनी और प्रहलाद पटेल को नरिंहपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा सीट पर उतारा गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »