09 May 2025, 16:35:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा दुनुके की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2023 11:59AM | Updated Date: Sep 21 2023 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कनाडा। कनाडा में मोगा जिले के दविंदर बंबीहा गिरोह के सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके की बुधवार (20 सितंबर) की रात को हत्या कर दी गई है। ये घटना 19 जून को सरे में आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या जैसा ही है। आरोपियों ने सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके को लगभग 15 गोलियां मारीं हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक दुनिके साल 2017 में फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारत से कनाडा भाग गया था। सुखदूल सिंह के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब क्षेत्र और आसपास के कम से कम 29 गैंगस्टर हैं जो कानून से बचने के लिए भारत के बाहर शरण ले रहे हैं। वे या तो भारतीय पासपोर्ट पर या नकली-जाली यात्रा दस्तावेजों की मदद से कई सालों पहले नेपाल के रास्ते भारत छोड़कर दूसरे मुल्क चले गए थे।

पिछले साल राजस्थान के नागौर में कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में हरियाणा का गैंगस्टर संदीप विश्नोई उर्फ सेठी मारा गया था और इसकी जिम्मेदारी बंबीहा गैंग और कौशल चौधरी ने ली थी। नागौर हत्याकांड की जिम्मेदारी दविंदर बंबिहा नाम के फेसबुक अकाउंट से ली गई थी। इसके बाद से बंबीहा गैंग का नाम चर्चा में आया था। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के विरोधी बंबीहा गैंग का नेटवर्क भारत से लेकर आर्मेनिया तक फैला हुआ है। बबीहा गैंग को चलाने वाले दविंदर बंबीहा को 6 साल पहले ही पुलिस ने ढेर कर दिया था। इसके अलावा, बंबीहा गैंग ने ही जालंधर में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर संदीप नांगल अंबिया की हत्या को अंजाम दिया था। दिल्ली, हरियाणा के गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई के कट्टर विरोधी सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया और नीरज बवाना गैंग से हाथ मिलाकर बंबीहा गैंग दिल्ली-एनसीआर में अपना क्षेत्र मजबूत करने की कोशिश में है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »