29 Mar 2024, 16:06:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सार्क से सहयोग की भारत की कोशिशों को आतंकी हमलों से दी गई चुनौती : PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 1:19AM | Updated Date: Dec 9 2019 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सार्क देशों के बीच अधिक से अधिक सहयोग की भारत की कोशिशों को आतंकवाद की घटनाओं और खतरे से लगातार चुनौती दी जाती रही। सार्क की स्थापना के 35वीं वर्षगांठ पर सार्क सचिवालय को लिखे खत में उन्होंने कहा कि सभी सदस्य देशों को क्षेत्र में आतंकवाद और इसको समर्थन देने वाली ताकतों को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। ऐसी कोशिशें आपस में विश्वास पैदा करेंगी और सार्क को मजबूत बनाएंगी। 

पीएम मोदी ने अपने खत में लिखा कि सार्क ने प्रगति की है लेकिन बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है। हमारी आपस में सहयोग की बढ़ती कोशिशों को आतंकी घटनाओं और खतरे से लगातार चुनौती मिली है। ऐसा माहौल सार्क की पूर्ण क्षमता को साकार करने की हमारे साझा मकसद में बाधा पैदा करते हैं। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि सभी सदस्य देश आतंकवाद और इसे समर्थन देनी वाली ताकतों को हराने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। पिछले तीन साल से भारत ने खुद को सार्क सम्मेलनों से अलग रखा हुआ है। उसका कहना है कि सार्क के सदस्य देश पाकिस्तान से संचालित आतंकी गुटों से क्षेत्र की सुरक्षा को चुनौती मिल रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »